Internet लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Internet लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 9 जनवरी 2018

फेसबुक के ये 7 फिचर अगर आपको नहीं पसंद इसे ऐसे बंद करे


फेसबुक के ये 7 फिचर अगर आपको नहीं पसंद तो इसे ऐसे बंद करे  

फेसबुक का इस्तेमाल तो हम सभी करते है लेकिन फेसबुक में बहुत से ऐसे खास फिचर है जो की है तो काफी काम की लेकिन  कुछ लोगो को फेसबुक के ये फिचर पसंद नहीं आते है अगर आपको भी फेसबुक के ये 7 फिचर पसंद नहीं है तो आप इसे इस तरह से बंद कर सकते  है ।



1  ➤ Facebook Chat फिचर को डिसएबल कैसे करें
फेसबुक का चैट फिचर  अपने आप में है तो बहुत ही अच्छा फिचर  लेकिन जब कोई अनजान व्यक्ति बिना वजह आपको चैट के लिए इन्वाइट करके परेशान करने लगता है तो यही फीचर आपको ऐसे में परेशानी बन जाता । तो हम आपको बता रहे ऐसा ट्रिक जिस से आप इस परेशानी से मुत्ति  पा सकते । और अपने फेसबुक चैट को बंद कर सकते हैं इसे बंद करने के लिए आप सबसे पहले अपने  मैन चैट लिस्ट में राइट साइड में जाकर क्लिक करें। वहां जाकर आपको  Advance Settling पर क्लिक करना है और वहां से आप अपना  चैट को ऑन या ऑफ क्लिक करके उसे चेंज कर सकते हैं ।





2  ➤Facebook News Feed कैसे  बंद करे
फेसबुक न्यूज़ फीड ये फेसबुक का बेहद अच्छा फिचर और खास फिचर है इस से आपको हर तरह की जानकारी आपके फेसबुक के होम पेज के टाइम लाइन पे ही मिल जाता  है । यह एक ही जगह पर आपको लगभग सारी जानकारी दे देती है । लेकिन फेसबुक के इस फिचर का कुछ लोगो का शिकायत रहता है कि  इसमें से अधिकतर जानकारी या तो यूजर्स के काम की नहीं होती या उसे मिलती ही नहीं । इसलिए बहुत से लोग चाहते इसे बंद कर दे या जो उनकी काम की जानकारी हो वो ही उन तक पहुचें अगर आप भी चाहते है ऐसा ही की आप जो न्यूज़ देखन चाहें वो ही आपके टाइम लाइन पे दिखे तो  Facebook App या Facebook Lite एप्प में एक ऎसा ऑप्शन दिया है जिसके जरिए आप न्यूजफीड को भी एडिट  कर सकते हैं और जो न्यूज़ आपको नहीं पसंद उसे अपने टाइम लाइन से हटा भी सकते है । इसके लिए आपको करना क्या है अपने News Feed को ओपन करना है  और जो न्यूज़ को आपको अपने न्यूज़ फीड से हटाना है उसके ऊपर एक ऑप्शन होगा जिसमें आपको 3 ऑप्शन मिलेंगे
1 Share
2 View Story
3 I dont' want to see this
आपको यहां 3 ऑप्शन जो है 1-Share अगर आप उस पोस्ट को शेयर करना चाहते तो इसका इस्तेमाल कर सकते  2 - View Story अगर आप उस न्यूज़ को पढ़ना या उसके बारे में जानने के लिए इसका उपयोग कर सकते 3 - I dont' want to see this इसका चुनाव कर के आप उस पोस्ट को अपने टाइम लाइन से हटा सकते । जिसके बाद आप अपनी इच्छानुसार न्यूज प्राप्त करेंगे।




ये पढ़ें : फेसबुक पे अगर आप ये सब काम करेंगे तो आपका अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा





➤Facebook Auto Play Video को कैसे रोके ।
Facebook  ने ये  एक नया फीचर लाया हैं जिसके द्वारा  अगर कोई विडियो आपके न्यूज़ फीड में आता वो स्वतः ही चलने लगता यह फीचर पब्लिशर्स और एडवटाइजर्स के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन जिन यूजर्स का इंटरनेट डाटा का बजट कम होता है यह उनका बजट बिगाड सकता है, और अगर आप भी इस ऑटो प्ले वीडियो से परेशान हैं तो कोई बात नहीं इसे बडी अासानी से आप बंद कर सकते  है । इसे बंद करने के लिये अपने फेसबुक अकाउंट के Setting में जायें Video में पे क्लिक करे Auto Play विडियो पे जाकर बंद कर दे अब आपके फेसबुक टाइम लाइन पे कोंई भी विडियो खुद नहीं चलेगा जब तक आप खुद उसे प्ले नहीं करेंगे




Facebook Game Request  को  कैसे ब्लॉक करें ।
अगर आपके  फेसबुक पे भी आए दिन गेम रिक्वेस्ट आते रहते और आप भी बार - बार आने वाले इन रिक्वेस्ट से परेशान हें  । तो हम आपको येसा ट्रिक बता रहे जिस से आप येसे अनचाहे  रिक्वेस्ट को बंद कर सकते । इसके लिए आप सैटिंग्स पेज खोले और वहां पर ब्लाकिंग टैब ओपन करें। वहां पर ब्लॉक एप इन्वाइट्स में जाकर आप जिस भी एप या गेम रिक्वेस्ट को ब्लॉक करना चाहते हैं, उसका नाम टाइप कर दें। यही नहीं यदि आप किसी खास फ्रेंड की भेजी गई अनचाही गेम रि क्वेस्ट को भी ब्लॉक करना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह तरीका काम का  है ।




Facebook One This Day  बंद  करे
ये फेसबुक का वो फिचर है जिसमे आपके किसी अचानक पुरानी फोटो आपकी स्क्रीन पर आ जाती है और आपको किसी भी दिन के बारे में याद दिलाया  जाता  है । ये  फेसबुक इस लिये करता फेसबुक की यह पहल है कि आपके दोस्त आपकी ज्यादा-से-ज्यादा फोटो या पोस्ट पर कमेंट या लाइक करें।
फेसबुक का ये मकसद  हें आप  इससे  फेसबुक  पे  अपना  ज्यदा  समय बिताये  जिससे  फेसबुक को ऐड दिखाने  में आसानी  होगा ।
अगर आप  ऑन दिस डे'  इसे बंद करना चाहते तो  अपनाए  की यह खास टिप्स: सबसे पहले अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर फेसबुक पर लॉग इन कर लीजिए 1 - अपनी स्क्रीन पर बायीं तरफ App पर क्लिक कर दीजिए और उसके बाद 'ऑन दिस डे' पर क्लिक करें।
2- अब बारी है 'प्रेफेरेंसेज़' पर क्लिक करने की और जहां पर 'डेट' और 'फ़िल्टर' लिखा है उसके लिए 'एडिट' पर क्लिक करें और 'सेलेक्ट डेट्स' चुन लें । उसके बाद 'स्टार्ट डेट' में कोई ऐसी तारीख चुन लीजिए जब अपने फेसबुक ज्वाइन नहीं किया था।
3 - 'एंड डेट' में कोई तारीख चुन लीजिए जो अब से 50 साल बाद हो। उसके बाद 'डन' और फिर 'सेव' कर दीजिए। इसके बाद फेसबुक आपको 'ऑन दिस डे' के बारे में कभी नहीं बताएगा।





Facebok कुछ लोगो का चैट ऑफ करे
अगर  आप चाहते हैं कि आप फेसबुक पर ऑनलाइन रहते हुए भी चुनिंदा या सब लोगों को ऑफलाइन नजर आएं, तो इसका भी तरीका है। आप चाहें जिन लोगो को उन्ही लोगो को ऑनलाइन दिखेंगे इसके लिए अपना फेसबुक अकाउंट खोले अपने मॉनीटर के दाहिनी ओर नीचे की तरफ मौजूद चैट ऑप्शन पर जाएं और Advanced Chat Settings को चुने Turn off chat for only some contacts में आप जिसको चैट ऑफ रखना चाहते उसका नाम टाइप करके सेव कर दे यहाँ आप चाहे तो अपना एक अलग चैट लिस्ट भी बना सकते  उदाहरण के लिए ब्लॉक लिस्ट ।  इस ब्लॉक लिस्ट नामक नई लिस्ट में आप उन लोगों का नाम सिलेक्ट कर ड्रेग कर सकते हैं जिनसे आप बात नहीं करना चाहते। इसके बाद आप अपने स्टेट्स को इस खास ग्रुप के लिए ऑफलाइन सेट कर सकते । इससे आप आप फेसबुक पर तो होंगे, लेकिन इस ग्रुप को ऑनलाइन नजर नहीं आएंगे ।




Facebook Location ऑफ करे ।
 फेसबुक का ये प्रभावी सिस्टम हमारी प्राइवेसी के लिए खतरा है. अगर हम न चाहें कि कोई हमारा पीछा करे, तब भी ये हमारी लोकेशन ट्रैक करके हमारे बारे में औरों को बताता रहेगा. ऐसे में जरूरी है कि इससे बचा जाए.
फेसबुक पर फ्रेंड सजेशन और अपने लोकेशन को ट्रैक होने से बचाने के लिए आपको सेटिंग में जाकर कुछ बदलाव करने होंगे. आप अपने फेसबुक ऐप के अंदर जाएं, और सेटिंग का ऑप्शन चुनें. इसमें से आप ऐप की कटिगिरी में जाकर फेसबुक चुनें और उसने अंदर जाकर लोकेशन को ऑफ कर दें. लीजिए, मिल गया छुटकारा.

शुक्रवार, 31 मार्च 2017

फेसबुक पे ये काम करेंगे तो आपका अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा


फेसबुक पे ये काम करेंगे तो आपका अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा


फेसबुक का यूज़ तो आज कल  हर कोई करता लेकिन  क्या आपको पता है फेसबुक के भी यूज़ करने के कुछ नियम है अगर आप उन नियम को बार बार तोड़ेंगे तो आपका अकाउंट फेसबुक बंद कर सकता है ऐसा बहुत से लोगो के साथ होता की कभी कभी जानकारी के कमी के वजय से भी किसी का Facebook Account ब्लॉक हो जाता हैं । तो आज हम आपको वो जानकारी दे रहे जो करने पर आपका फेसबुक अकॉउंट हमेशा के लिये ब्लॉक हो सकता ।



  • अगर आप किसी का Picture फोटो का  गलत इस्तेमाल करते ।
अगर आप अपने फेसबुक प्रोफाइल पे किसी दूसरे का फोटो का गलत इस्तेमाल कर रहे अगर आप किसी दुसरे का गलत फोटो बार बार पोस्ट करते है और अगर वो आपके अकाउंट का शिकायत करता है तो ऐसे में आपका फेसबुक अकाउंट हमेशा के लिए बंद हो सकता है अगर आप किसी के फोटो पे बार बार गलत कोमेंट करते तो ऐसे में भी फेसबुक के तरफ से आपका अकाउंट कुछ दिन के लिए या हमेशा के लिए ब्लॉक किया जा सकता 
है



  • Fake Id का इतेमाल करने पर ।
अगर आप गलत नाम फोटो से फेक फेसबुक अकाउंट बनाते है और अगर वो अकॉउंट फेसबुक को फेक लगेगा और किसी ने आपके अकॉउंट के बारे में Fake Id का Complain कर दिया हो और आपका अकॉउंट अगर सच्च में फेसबुक को Fake लगेगा तो भी फेसबुक आपका अकॉउंट को हमेशा के लिए ब्लॉक या बंद कर देगा



 ये पढ़ें :   फेसबुक के ये खास फिचर आपके काफी काम के हैं

 

  • एक साथ बहुत से ग्रुप से जुड़ने पर ।
बहुत से लोग फेसबुक पे बहुत से ग्रुप से जुड़ते जाते अगर आप भी ऐसा करते तो आपका अकॉउंट ब्लॉक हो सकता फेसबुक पे आप एक लिमिट में ही ग्रुप में जुड़ सकते और ये लिमिट 200 है अगर आप इस सीमा से भी ज्यादा ग्रुप से खुद को जोड़ने का कोशिश करेंगे तो आपका अकॉउंट ब्लॉक कर दिया जा सकता ।



  • अश्लील चीजें पोस्ट करने पर ।
अगर आप फेसबुक पे बार - बार अश्लील तस्वीरे या विडियो पोस्ट करेंगे तो भी आपको फेसबुक के द्वारा ब्लॉक कर दिया जायेगा ऐसे तस्वीरों का इस्तेमाल कभी न करें ।

फेसबुक पे ये काम बार - बार करेंगे तो आपका अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा


  • बिना जाने हर किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते रहने पे ।
अगर आप बिना जाने ही हर वक़्त किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते रहते तो ऐसे में भी आपका अकॉउंट को फेसबुक एक फेक अकॉउंट समझ लेगा और ब्लॉक कर देगा । इस लियें अंजान व्यक्ति को हमेशा फ्रेंड रिक्वेस्ट न भेजते रहे ।



 ये पढ़ें :  क्या आप जानते है फेसबुक के बारे में ये रोचक बातें


  • किसी खास व्यक्ति का नाम का गलत इस्तेमाल करने पर ।
अगर आप मान लिजीये किसी देश के राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री फेसबुक के Seo मार्क जुकरबर्ग के नाम का गलत इस्तेमाल करेंगे तो फेसबुक आपका अकॉउंट हमेशा के लिये ब्लॉक कर सकता ।


  • गैरकानूनी कंटेंट पोस्ट करने पर ।
अगर आप फेसबुक पे ऐसा पोस्ट करते जो उस देश में बैन गैरकानूनी है तो ऐसी परिस्थिति में फेसबुक आपका अकॉउंट ब्लॉक कर देगा जब आप बार बार अपने अकाउंट पे  एडल्ट कंटेंट का इस्तेमाल करते तो । अगर आप अपने अकॉउंट पे अश्लील तस्वीरें , पोर्न विडियो एडल्ट कंटेंट का इस्तेमाल आप अधिक कर रहें तो ध्यान रहे आपका अकॉउंट कभी भी ब्लॉक हो सकता हें ।



  • गलत पासवर्ड का इस्तेमाल करने पर ।
अगर आप बार - बार एक लिमिट से ज्यादा अगर आप अपने अकॉउंट में गलत पासवर्ड का प्रयोग करेंगे तो ऐसे में आपके अकॉउंट को ब्लॉक कर दिया जायेगा ।



  • किसी धर्म या समुदाय के बारे में गलत पोस्ट करने पे ।
अगर आप फेसबुक पे किसी खास  धर्म या समुदाय के बारे में अगर बार बार गलत बातें लिखेंगे पोस्ट करेंगे ऐसे में उस समुदाय या धर्म के शिकायत करने पे आपका अकॉउंट हमेशा के लिए ब्लॉक हो सकता । तो आप अगर फेसबुक का इस्तेमाल करते है तो इन बातो का जरुर ख्याल रखे और अपने फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक होने और बंद होने से बचाएं

ये है गूगल के कुछ बेस्ट सर्विस



ये है गूगल के कुछ बेस्ट सर्विस ।

Google का यूज़ तो हम सभी करते लेकिन क्या आप जानते गूगल के ये कुछ बेस्ट  सर्विस के बारे में अगर नहीं जानते तो आये जानते है ।
आज शायद ही कोई ऐसा होगा जो गूगल के नाम से वाकिफ नहीं होगा हमे कोई भी जानकारी पाना हो हम इसके लिये Google का उपयोग करते है लेकिन क्या आप जानते Google के सर्च इंजन के अलावा भी और बहुत से सर्विस है आज हम आप को गूगल के कुछ खास सर्विस के बारे में बताते वैसे तो गूगल के बहुत सी सर्विस है लेकिन आज हम उनमें जो ज्यादा पॉपुलर और खास सर्विस है उन सब के बारे में आपको बताते ।



G mail :- ये गूगल की बहुत ही पॉपुलर मेल सर्विस है जिसका हम इस्तेमाल किसी को मेल भेजने में करते है इसको Google ने 2004 में लाया जो की अब तक में बहुत ही पॉपुलर हो चूका है । जीमेल एक बहुत ही सुरक्षित मेल सर्विस है इसका सर्विस बेहद ही फ़ास्ट है अगर आप  Gmail  पे अकॉउंट बनाते तो उसके साथ ही आप अपना एक ही मेल का इस्तेमाल Google के और सभी सेवा में भी कर सकते है ।



 Google+ :-  गूगल प्लस ये एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट है जिस को कि गूगल ने 2011 में लाया  ।
और तब से अभी तक इसके एक्टिव यूजर की संख्या लगभग 100 million के पार हो गया जो की बढ़ता ही जा रहा हैं । इसका इस्तेमाल भी हम फेसबुक ट्वीटर के तरह ही लोगों से जुड़े रहने के लिए कर सकते इसका नाम भी बेस्ट सोशल नेटवर्किंग साइट में आता है ।



Google Allo :- ये एक मोबाइल मैसेंजिंग ऐप्प हैं जिसे गूगल ने 2016 में लाया इसका इस्तेमाल आप  Android , i OS दोनों फ़ोन में कर सकते है । ये व्हाट्सप एप्प और सब के तरह ही एक मैसेंजिंग एप्प है ये बहुत ही सुरक्षित App है जिसे जल्दी हैक नहीं किया जा सकता । इसके द्वरा आप न्यूज़ भी पढ़ सकते हैं, और ये आपके भाषा को  ट्रांसलेट भी कर सकता हैं और भी बहुत से ऐसे फिचर है जिसे आप इसका उपयोग करने के बाद सिख सकते हैं ।


Google Dou : - ये एक Video Calling App  है इसे गूगल ने 2016 में लाया है । इस ऐप्प का साइज और सभी विडियो कॉलिंग ऐप्प के मुकाबले काफी कम है ये आपके फ़ोन की काफी कम मेमोरी को  यूज़ करता लेकिन फिर भी आप इसके द्वारा High Quality के Hd Video Calling कर सकते है । इसका Design भी बहुत ही simple है जिससे इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान है । इसके द्वारा इन्टरनेट स्पीड कम भी हो तब भी आप विडियो कॉल कर सकते है ।
ये Android और i OS दोनों में यूज़ किया जा सकता ।


 ये पढ़ें : क्या आप जानते है गूगल के बारे में ये रोचक बातें



Google Drive :- ये गूगल कि एक फ्री ऑनलाइन डाटा स्टोर सर्विस है जिसको गूगल ने 2012 में लाया है इसमें आप अपना Images कोई भी Document  ऑनलाइन सेव कर 15 GB तक रख सकते ये बिल्कुल फ्री है आपसे इसका कोई चार्ज नहीं लिया जायेगा ये गूगल की फ्री सेवा है । जहां आप अपना फोटो विडियो ऑनलाइन स्टोर रख सकते हैं ।



Google Chrome :- एक फ्री वेब ब्रोशर है जिसे कि गूगल ने 2008 में लाया था इसे अभी तक में बहुत ही सुरक्षित वेब ब्रोसर माना जाता है । और इसमें बहुत से फिचर हैं इसे लगभग 45 भाषा में यूज़ किया जा सकता है । इसका आप उपयोग Android , i OS , Windows सभी में कर सकते । इसे काफी फ़ास्ट वेब ब्रोसर माना जाता  है ।



Google Ad-sense :- Google Ad Sense ये एक Advertising सर्विस है जिसे गूगल ने 2013 में शुरू किया । जिसके द्वारा गूगल को इनकम होता है साथ ही अगर आपके पास कोई वेबसाइट है तो आप अपने वेबसाइट पे Google Ad Sense के द्वारा ऐड लगा के पैसा कमा सकते । और आप चाहे तो अपना ऐड भी दे सकते गूगल Ad Words में जिसे गूगल Ad Sense के द्वारा ही लोगो तक पहुँचता हैं ।



 ये पढ़ें : क्या आप जानते है गूगल आपके बारे में ये बातें जानता है




Google Hangout :-  इसे गूगल ने 2013 में लाया ये एक मैसेंजिंग App हैं इसके द्वारा आप गूगल फ्रेंड से फोटो विडियो साझा कर सकते ये एक फ्री ऐप्प है इसका इस्तेमाल बिल्कुल ही फ्री हैं । इसका आप उपयोग Android , i OS और Windows में कर सकते । अगर आपके पास पहले से गूगल प्लस का अकॉउंट है तो आप इसका इस्तेमाल और अच्छे से कर सकते ।



Google Maps :- इसे गूगल ने 2005 में बनाया इसके द्वारा हम किसी भी जगह के बारे में रास्तों को खोजने में कर सकते । इसके द्वारा आप हर जगह की जानकारी ले सकते है । इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता Google ने अपने मैप के लिये 80 लाख 46 हजार सड़क के बराबर फोटोग्राफी लिया है । किसी भी जगह का पता आप गूगल मैप से आसानी से लगा सकते ।




Google Play :- गूगल ने इसे 2008 में लाया जिसके आने से मोबाइल वर्ल्ड में एक अलग क्रांति ला दिया ।
गूगल प्ले के द्वारा आप कोई सा भी ऐप्प अपने फ़ोन में फ्री में लोड कर सकते है ये गूगल कि एकदम बिल्कुल  फ्री सर्विस है बस इसका इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक जीमेल अकॉउंट होना चाहिए ।




Android Phone :- ये एक मोबाइल फ़ोन ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे गूगल ने 2008 में लाया और आज कल ज्यादा फ़ोन में इसे यूज़ किया जाता है जिस दिन से इसे लाया गया तब से अब तक इसमे बदलाव हो ही रहा हैं । गूगल ने अब तक इसमे 12 अपडेट कर चूका है जिनके नाम है  Cupcake , Donut , Eclair , Froyo, Gingerbread , Honeycomb, Ice Cream Sandwich , Jelly Bean , KitKat , Lollipop , Marshmallow, Nougat हैं



 ये पढ़ें : आप जानते है गूगल सर्च इंजन के ये खास बातें



YouTube :- इसे 2005 में गूगल ने खरीदा यूट्यूब के जरिये आप कोई भी विडियो ऑनलाइन देख सकते ये ऑनलाइन विडियो देखेने वाला नंबर एक साईट है जिसपर एजुकेशन से लेकर entertainment तक का विडियो इस पर आप सर्च कर के देख सकते है । इसपे आप अपना विडियो चैनल भी बना सकते और अपना उस पे विडियो डाल के पैसा भी कमा सकते है ।




Blogger :- ये गूगल की एक बहुत अच्छी सेवा है जिसका शुरुवात 1999 में ब्लॉग स्पॉट के रूप में किया गया बाद में 2003 में गूगल ने इसे खरीद लिया । ब्लॉगर के द्वारा आप अपना फ्री वेबसाइट बना कर ब्लॉगिंग कर सकते और उससे पैसे भी कमा सकते यहां वेबसाइट बनाना बिल्कुल आसान है इसके लिये जरूरी नहीं आपको वेबसाइट बनाने का पूरा ज्ञान हो तब ही बना सकते । तो ये सभी गूगल के बेस्ट सर्विस है । वैसे तो गूगल की बहुत सी सेवाएँ ही जिनके बारे में हम आगे भी बताते रहेंगे ।

शनिवार, 25 मार्च 2017

ये है 10 बेहतरीन फ़्री मेल सेवा ।

ये है 10 बेहतरीन फ़्री मेल सेवा ।

आज के ज़माने में Email का नाम कौन नहीं जानता हर कोंई इसका इस्तेमाल करता है  लेकिन क्या आप ये 10 बेहतरीन फ़्री मेल सेवा के बारे में जानते है अगर आप नहीं जानते  तो आज हम आप को बताते इनके बारे में और इनके फिचर के बारे में

Gmail
जीमेल सबसे ज्यादा यूज़ होने वाला एक बेहतरीन  मेल सर्विस है ये गूगल के द्वारा 2004 में लाया गया है और अब तक मेरे हिसाब से सबसे ज्यदा यूज़ होने वाला मेल सेवा है । इसमें बहुत सारे फीचर है  जब से इसे  लाया गया तब से ही  इसमे कुछ न कुछ नया फिचर बराबर जोड़ा ही जा रहा है  ये बहुत ही फ़ास्ट मेल सर्विस है इसका इस्तेमाल लगभग हर देशो में होता हैं । और अगर आप अपना Gmail पे अकॉउंट बनाते तो उसका आपको एक और फायदा है आप अपने एक ही मेल का उपयोग  Google के और भी  बहुत से सर्विस में कर सकते है । जैसे अगर आप Anodriad फ़ोन यूज़ करते तो प्ले स्टोर में ऐप डाउनलोड करने में । यू - ट्यूब का इस्तेमाल करने में । गूगल प्लस में ऐसी गूगल की बहुत से सर्विस में आप जीमेल का इस्तेमाल कर सकते है ।




Yahoo Mail
ये भी Yahoo सर्च इंजन के द्वारा लाया गया मेल है । इसके द्वारा भी आप बड़े आसानी से किसी को मेल भेज सकते है । साथ ये आपको 1Tb डेटा का स्टोर करने के लिए  देता हें आगर आप अपना मेल याहू पे बनाते तो आप अपना फ्री में Flickr पे 1Tb डाटा इमेज डोकॉमेन्ट कुछ भी आसानी से रख सकते । आप याहू मेल के द्वारा 25 Mb से लेकर 100 Mb तक का फाइल आसानी से भेज सकते ये आप के मेल को आटोमेटिक खुद ही फ़िल्टर भी करते रहता है ।




Mail.Com
ये एक और मुफ्त ईमेल यूनाइटेड इंटरनेट द्वारा संचालित सेवा है जो की जर्मनी में आधारित एक इंटरनेट कंपनी है। यह असीमित ईमेल भंडारण की सुविधा देता, ये महान स्पैम और वायरस सुरक्षा सहित भारी सुविधाएँ प्रदान करता है । आप 50MB आकार के फाइल आसानी से भेज सकते हैं । इसमे मेल को फ़िल्टर करने का बहुत अच्छा सुविधा है । इसमें आप आसानी से अपना कोई मेल खोज सकते ।




ये पढ़े : इंटरनेट से पैसा कैसे कमायें







AOL Mail
ये एक वेब आधारित मेल सर्विस हे । इसमे आप को असिमित मेल रखने का सुविधा मिलता इसमे आप 25 Mb तक के फाइल आसानी से भेज सकते  इसमे आपको 50 से जायदा भाषा में मेल भेजने का सुविधा मिलता हें इसे आप अपने दुसरे मेल से लिंक जोड़ सकते इसमे आप कुछ कर रहे तब भी आप को आप के मेल आने की जानकारी वही मिल जायेगा


 

Live Mail
को पहले Hotmail के नाम से जाना जाता था ।
ये Microsoft के द्वारा लाया गया मेल सर्विस हे । माइक्रोसॉफ्ट के बारे में तो आप जानते होंगे अगर आप कंप्यूटर का यूज़ करते तो आप जानते होंगे माइक्रोसॉफ्ट के बारे में इस लिये इसे बहुत ही सुरक्षित मेल माना जाता है । माइक्रोसॉफ्ट जो की बहुत से चीजे लंच कर चुका हैं विंडोज़ फ़ोन भी माइक्रो सॉफ्ट के द्वारा ही लाया गया ।





Rediffmail
Rediff.com के द्वारा लाया मेल सेवा है
ये भी एक बेहतर मेल सेवा देता है । ये आपको बहुत से भारतीय भाषा में मेल भेजने की सुविधा देता है ।
अगर आप मेल तेज़ी से भेजना पाना चाहते तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते । ये भी एक फ्री मेल सेवा है । जो असीमित मेल स्टोर की सुविधा देता है इसका मेल सर्विस का उपयोग आप अपने फ़ोन में इसका ऐप डाउनलोड कर के भी कर सकते ।



ये पढ़े : अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल अधिक करते तो इन बातोँ ख्याल रखें






 Yandex Mail
Yandex भी गूगल के तरह ही रूस की एक सबसे बड़ी सर्च इंजन हें जो अपना मेल सेवा भी देती Yendex Mail का रूस में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता हे जिस तरह भारत में जीमेल का उपयोग अधिक होता उसी तरह रूस में इंडेक्स मेल का इस्तेमाल खूब होता । लगभग हर दिन इसके द्वारा रोज
12 Millions मेल का आदान प्रदान होता इससे ही हम जान सकते इसका उपयोग कितना होता ।इसमे आपको QR Code स्कैन पासवर्ड सुविधा मिलेगा जिस से आप अपने मेल को और ज्यादा सुरक्षित कर पायेंगे ।ये एक बहुत ही सुरक्षित मेल सेवा हें ये वायरस से बिलकुल सुरक्षित मेल है ।




GMX Mail
ये भी बहुत अच्छा मेल सर्विस हें इसके लगभग अभी 11 Millon एक्टिव यूजर हें  इसमे आप को Unlimited Mail स्टोर का सुविधा मिलेगा इसमे आप 50 Mb तक का फाइल आसानी से भेज सकते इसमे आप अपना फ़्री मेल डोमिन भी बना सकते   आप इसका एप  मोबाइल में डाउनलोड करके भी आसानी से यूज़ कर सकते इसमे आपके आने वाले मेल को वायर्स फ़्री रखा जाता और अगर ऐसा कोई मेल हो भी उसे खुद ही फ़िल्टर कर दिया जाता है



ये पढ़े : क्या आप जानते है गूगल के ये कुछ खास फिचर के बारे में 




ProtonMail
ये बहुत ही बेहतरीन फ्री मेल सेवा है  इसमे आपकी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं किया जायेगा इसमे आप का सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाता और आपकी जानकारी का इस्तेमाल किसी प्रकार का Advertise में नहीं किया जाता । इसमे आपकी गोपनीयता का काफी ख्याल रखा जाता दूसरा मेल सर्विस में जबकि ऐसा नहीं किया जाता जिस वजय हमे बहुत से मेल आते रहते है ।




Zoho Mail
ये भी बहुत ही सुरक्षित  और Ad फ्री मेल सेवा इसका हेड ऑफिस कैलिफ़ोर्निया में हें   ये आप की सब सुविधा को ध्यान में रख के बनाया गया मेल सेवा हे।इसमे आप बड़े आसानी से अपने मेल को फ़िल्टर कर सकते ये एक वायरस से पूरा सुरक्षित मेल है । ये सभी बेस्ट फ्री मेल सेवा है जिसका की आप इस्तेमाल एक दूसरे को मेल भेजने में हमेशा कर सकते है ।

ऑनलाइन पैमेंट के कुछ बेस्ट ऐप्प



ऑनलाइन पैमेंट के बेस्ट ऐप्प ।

आज कल हर काम ऑनलाइन होता है और हर कोई चाहता भी  हम हर काम आसानी  से  ऑनलाइन के द्वारा ही कर पाये । हर कोंई ये ही सोचता है की हमारे फ़ोन में एक ऐसा ऐप्प हो जिससे की वो हर ऑनलाइन पैमेंट  काम आसानी से कर पाए लेकिन  सब के मन में यही होता की ऑनलाइन पैमेंट  के बेस्ट ऐप्प कौन से है  सब यही चाहता हम ऐसा ऑनलाइन पैमेंट ऐप्प का इतेमाल करें जो सुरक्षित भी हो और उसमें ज्यादा से ज्यादा काम आसानी से हो पायें तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही खास 5 पैमेंट ऐप्प के बारे में बता रहे  जिसका आप इस्तेमाल ऑनलाइन पैमेंट में आसानी से कर सकते हैं ।


गुरुवार, 23 मार्च 2017

Gmail के 10 खास फिचर



Gmail के 10 खास फिचर

आज के जमाने में Gmail का नाम कौन नहीं जानता होगा और खास कर स्मार्ट फोन यूज करने वाले तो जरूर Gmail से बाकिफ होंगे हम सभी जीमेल का इस्तेमाल तो करते लेकिन क्या आप जानते है जीमेल के इन 10 खास फिचर के बारे में शायद आप आज से पहले नहीं जानते होंगे

रविवार, 19 मार्च 2017

इन्टरनेट सावधानी



अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल अधिक करते तो इन बातों का ज़रूर ख्याल रखें ।
इन्टरनेट आजकल हर किसी का ज़रूरत बन गया हम चाहे कोई काम हो या लोगो से जुड़ना हर चीज में इंटरनेट का उपयोग आज कल काफी होता हैं । लेकिन जितना हम इन्टरनेट का इस्तेमाल करते उससे हमें खतरा भी उतना ही रहता तो आये जानते इन्टरनेट के खतरे और उस से खुद को सुरक्षित रखने के उपाय ।

इन्टरनेट से पैसा कैसे कमाये



इन्टरनेट से पैसा कैसे कमाये

आज के ज़माने में हर कोई पैसा कमाना चाहता है और आज कल इन्टरनेट का सब बहुत ज्यादा उपयोग करता । वो चाहे सोशल मिडिया हो या ऑनलाइन खरीदारी इन्टरनेट का इस्तेमाल हर जगह होता । तो आज हम आप को कुछ ऐसा तरीका बता रहे जिससे आप Internet से आसानी से पैसा कमा सकते । वैसे तो इन्टरनेट पे बहुत से ऐसे वेबसाइट है जो ऑनलाइन इन्टरनेट से पैसे कमाने के बारे में जानकारी देता है लेकिन आज जो हम आपको जानकारी दे रहे इसमे 100% है अगर आप इसमें से कोंई भी तरिका अपना के इन्टरनेट से पैसा कमा सकते है