शुक्रवार, 31 मार्च 2017

अपने मोबाइल फ़ोन को सुरक्षित कैसे रखे


 अपने मोबाइल फ़ोन को सुरक्षित कैसे रखे

आज हम आपको 5 ऐसे ऐप्प के बारे में बताते जिसका इस्तेमाल कर के आप अपने मोबाइल फ़ोन को सुरक्षित रख सकते उसे चोरी होने से बचा सकते हैं ।

आज के ज़माने में मोबाइल बहुत ही जरुरी हो गया यहाँ  तक की मोबाइल का हमारे लाइफस्टाइल में Important हिस्सा हो गया  हम महंगा मोबाइल लेते ताकि हमारा लाइफ़ आसान हो  लेकिन हम जितना महंगा फ़ोन लेते हमे उसे खोने का चोरी होने का डर भी उतना ही लगा रहता ।

ये है गूगल के कुछ बेस्ट सर्विस



ये है गूगल के कुछ बेस्ट सर्विस ।

Google का यूज़ तो हम सभी करते लेकिन क्या आप जानते गूगल के ये कुछ बेस्ट  सर्विस के बारे में अगर नहीं जानते तो आये जानते है ।
आज शायद ही कोई ऐसा होगा जो गूगल के नाम से वाकिफ नहीं होगा हमे कोई भी जानकारी पाना हो हम इसके लिये Google का उपयोग करते है लेकिन क्या आप जानते Google के सर्च इंजन के अलावा भी और बहुत से सर्विस है आज हम आप को गूगल के कुछ खास सर्विस के बारे में बताते वैसे तो गूगल के बहुत सी सर्विस है लेकिन आज हम उनमें जो ज्यादा पॉपुलर और खास सर्विस है उन सब के बारे में आपको बताते ।



G mail :- ये गूगल की बहुत ही पॉपुलर मेल सर्विस है जिसका हम इस्तेमाल किसी को मेल भेजने में करते है इसको Google ने 2004 में लाया जो की अब तक में बहुत ही पॉपुलर हो चूका है । जीमेल एक बहुत ही सुरक्षित मेल सर्विस है इसका सर्विस बेहद ही फ़ास्ट है अगर आप  Gmail  पे अकॉउंट बनाते तो उसके साथ ही आप अपना एक ही मेल का इस्तेमाल Google के और सभी सेवा में भी कर सकते है ।



 Google+ :-  गूगल प्लस ये एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट है जिस को कि गूगल ने 2011 में लाया  ।
और तब से अभी तक इसके एक्टिव यूजर की संख्या लगभग 100 million के पार हो गया जो की बढ़ता ही जा रहा हैं । इसका इस्तेमाल भी हम फेसबुक ट्वीटर के तरह ही लोगों से जुड़े रहने के लिए कर सकते इसका नाम भी बेस्ट सोशल नेटवर्किंग साइट में आता है ।



Google Allo :- ये एक मोबाइल मैसेंजिंग ऐप्प हैं जिसे गूगल ने 2016 में लाया इसका इस्तेमाल आप  Android , i OS दोनों फ़ोन में कर सकते है । ये व्हाट्सप एप्प और सब के तरह ही एक मैसेंजिंग एप्प है ये बहुत ही सुरक्षित App है जिसे जल्दी हैक नहीं किया जा सकता । इसके द्वरा आप न्यूज़ भी पढ़ सकते हैं, और ये आपके भाषा को  ट्रांसलेट भी कर सकता हैं और भी बहुत से ऐसे फिचर है जिसे आप इसका उपयोग करने के बाद सिख सकते हैं ।


Google Dou : - ये एक Video Calling App  है इसे गूगल ने 2016 में लाया है । इस ऐप्प का साइज और सभी विडियो कॉलिंग ऐप्प के मुकाबले काफी कम है ये आपके फ़ोन की काफी कम मेमोरी को  यूज़ करता लेकिन फिर भी आप इसके द्वारा High Quality के Hd Video Calling कर सकते है । इसका Design भी बहुत ही simple है जिससे इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान है । इसके द्वारा इन्टरनेट स्पीड कम भी हो तब भी आप विडियो कॉल कर सकते है ।
ये Android और i OS दोनों में यूज़ किया जा सकता ।


 ये पढ़ें : क्या आप जानते है गूगल के बारे में ये रोचक बातें



Google Drive :- ये गूगल कि एक फ्री ऑनलाइन डाटा स्टोर सर्विस है जिसको गूगल ने 2012 में लाया है इसमें आप अपना Images कोई भी Document  ऑनलाइन सेव कर 15 GB तक रख सकते ये बिल्कुल फ्री है आपसे इसका कोई चार्ज नहीं लिया जायेगा ये गूगल की फ्री सेवा है । जहां आप अपना फोटो विडियो ऑनलाइन स्टोर रख सकते हैं ।



Google Chrome :- एक फ्री वेब ब्रोशर है जिसे कि गूगल ने 2008 में लाया था इसे अभी तक में बहुत ही सुरक्षित वेब ब्रोसर माना जाता है । और इसमें बहुत से फिचर हैं इसे लगभग 45 भाषा में यूज़ किया जा सकता है । इसका आप उपयोग Android , i OS , Windows सभी में कर सकते । इसे काफी फ़ास्ट वेब ब्रोसर माना जाता  है ।



Google Ad-sense :- Google Ad Sense ये एक Advertising सर्विस है जिसे गूगल ने 2013 में शुरू किया । जिसके द्वारा गूगल को इनकम होता है साथ ही अगर आपके पास कोई वेबसाइट है तो आप अपने वेबसाइट पे Google Ad Sense के द्वारा ऐड लगा के पैसा कमा सकते । और आप चाहे तो अपना ऐड भी दे सकते गूगल Ad Words में जिसे गूगल Ad Sense के द्वारा ही लोगो तक पहुँचता हैं ।



 ये पढ़ें : क्या आप जानते है गूगल आपके बारे में ये बातें जानता है




Google Hangout :-  इसे गूगल ने 2013 में लाया ये एक मैसेंजिंग App हैं इसके द्वारा आप गूगल फ्रेंड से फोटो विडियो साझा कर सकते ये एक फ्री ऐप्प है इसका इस्तेमाल बिल्कुल ही फ्री हैं । इसका आप उपयोग Android , i OS और Windows में कर सकते । अगर आपके पास पहले से गूगल प्लस का अकॉउंट है तो आप इसका इस्तेमाल और अच्छे से कर सकते ।



Google Maps :- इसे गूगल ने 2005 में बनाया इसके द्वारा हम किसी भी जगह के बारे में रास्तों को खोजने में कर सकते । इसके द्वारा आप हर जगह की जानकारी ले सकते है । इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता Google ने अपने मैप के लिये 80 लाख 46 हजार सड़क के बराबर फोटोग्राफी लिया है । किसी भी जगह का पता आप गूगल मैप से आसानी से लगा सकते ।




Google Play :- गूगल ने इसे 2008 में लाया जिसके आने से मोबाइल वर्ल्ड में एक अलग क्रांति ला दिया ।
गूगल प्ले के द्वारा आप कोई सा भी ऐप्प अपने फ़ोन में फ्री में लोड कर सकते है ये गूगल कि एकदम बिल्कुल  फ्री सर्विस है बस इसका इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक जीमेल अकॉउंट होना चाहिए ।




Android Phone :- ये एक मोबाइल फ़ोन ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे गूगल ने 2008 में लाया और आज कल ज्यादा फ़ोन में इसे यूज़ किया जाता है जिस दिन से इसे लाया गया तब से अब तक इसमे बदलाव हो ही रहा हैं । गूगल ने अब तक इसमे 12 अपडेट कर चूका है जिनके नाम है  Cupcake , Donut , Eclair , Froyo, Gingerbread , Honeycomb, Ice Cream Sandwich , Jelly Bean , KitKat , Lollipop , Marshmallow, Nougat हैं



 ये पढ़ें : आप जानते है गूगल सर्च इंजन के ये खास बातें



YouTube :- इसे 2005 में गूगल ने खरीदा यूट्यूब के जरिये आप कोई भी विडियो ऑनलाइन देख सकते ये ऑनलाइन विडियो देखेने वाला नंबर एक साईट है जिसपर एजुकेशन से लेकर entertainment तक का विडियो इस पर आप सर्च कर के देख सकते है । इसपे आप अपना विडियो चैनल भी बना सकते और अपना उस पे विडियो डाल के पैसा भी कमा सकते है ।




Blogger :- ये गूगल की एक बहुत अच्छी सेवा है जिसका शुरुवात 1999 में ब्लॉग स्पॉट के रूप में किया गया बाद में 2003 में गूगल ने इसे खरीद लिया । ब्लॉगर के द्वारा आप अपना फ्री वेबसाइट बना कर ब्लॉगिंग कर सकते और उससे पैसे भी कमा सकते यहां वेबसाइट बनाना बिल्कुल आसान है इसके लिये जरूरी नहीं आपको वेबसाइट बनाने का पूरा ज्ञान हो तब ही बना सकते । तो ये सभी गूगल के बेस्ट सर्विस है । वैसे तो गूगल की बहुत सी सेवाएँ ही जिनके बारे में हम आगे भी बताते रहेंगे ।

बुधवार, 29 मार्च 2017

एक फ़ोन में चलाये इस तरह से 2 व्हाट्स एप्प



एक फ़ोन में चलाये इस तरह से 2 व्हाट्स एप्प ।

आज के ज़माने में शायद ही कोई होगा जिसे व्हाट्स एप्प के बारे में  पता नहीं होगा आज कल व्हाट्स  एप्प हर आदमी का एक ज़रूरत बन गया  हैं । ये सब के लिये बहुत ही  इम्पोर्टेन्ट ऐप्प हो गया लेकिन व्हाट्स एप्प का एक प्रोब्लम  ये है  हम इसका इस्तेमाल एक फ़ोन में एक ही नंबर से  कर सकते  लेकिन आज कल के लाइफ में बहुत से ऐसे लोग है जो डुअल सिम फ़ोन यूज़ करते  है और चाहते है दोनों नंबर से व्हाट्स एप्प चलाना  ।



 ये पढ़ें : अपने आपको किसी के व्हाट्स एप्प  से खुद अनब्लॉक कैसे करें




एक फ़ोन में चलाये इस तरह से 2 व्हाट्स एप्प ।
 कभी - कभी ऐसा होता हम  दो नम्बर रखते  एक पर्सनॉल और एक प्रोफेसनल और हम चाहते हमारा जो पर्सनॉल नंबर है वो दुसरे को पता ना चले सिर्फ फैमली वाले से ही उस से जुड़े रहे ऐसे में प्रॉब्लम ये होता कि हम एक फ़ोन में दो व्हाट्स एप्प चला नहीं सकते और ना अपना दोनों नंबर सब के साथ साझा कर सकते और सिर्फ एक व्हाट्स एप्प का इस्तेमाल करने के लिए नया फ़ोन भी नहीं ले सकते अगर आपको भी यही सब प्रॉब्लम आ रहा तो आज जो हम आपको ऐसा ट्रिक बता रहे इस से आपको ना अपना दोनों नंबर सबको बताना पड़ेगा ना ही आपको नया फ़ोन का खर्चा उठाना पड़ेगा और आप अपने  एक ही फ़ोन में आसानी से दो व्हाट्स एप्प चला पाएंगे । तो आये जानते है एक फ़ोन में दो व्हाट्सप एप्प कैसे चलाये इसके बारे में ।




 ये पढ़ें : अगर आप व्हाट्स एप्प का इस्तेमाल बहुत करते तो ये एप्प आपके काफी काम की है 







एक फ़ोन में 2 Whats app कैसे चलाये ।
तो अब हम जानते एक फ़ोन में दो Whats app कैसे चला सकते ।
इसके लिए हमे सबसे पहले अपने फोन में एक Gb Whats app Download  करना होगा  आप इसे इन्टरनेट से आसानी से डाउनलोड कर सकते ।
उसे डाउनलोड करने के बाद आप अपने फ़ोन में उसी तरह इंस्टॉल कर ले जिस तरह आप व्हाट्स एप्प को करते उसके बाद आपको  इस तरह  उसके Tarm & Condition को स्वीकार करना है और फिर आपको इस तरह इमेज में दिख रहा उसमे अपना दूसरा नंबर डालना जिससे आप व्हाट्स एप्प चलाना चाहते ।
नंम्बर डालने के बाद आपके  नबर पे एक मैसेज जायेगा जिसमे एक कोड होगा उसे डाले और हो गया आपका व्हाट्स एप्प चालू । अब आप अपने एक फ़ोन में ही अपने दोनों नंबर से व्हाट्स चला सकते हैं । और वो सभी चीजें आप इस से भी कर सकते जो की आप अपने पहले व्हाट्सप एप्प से करते थे ।

नया फ़ोन लेने से पहले इन बातो का जरुर ख्याल रखे



नया फ़ोन लेने से पहले इन बातो का जरुर ख्याल रखे ।

हर कोई एक अच्छा से अच्छा फ़ोन खरीद ना चाहता हर कोई चाहता वो कम पैसे में भी कितना अच्छा फ़ोन ले पाये । लेकिन कभी - कभी जानकारी के अभाव में वो ये नहीं सोच पाता की हम कौन सा फ़ोन ले नहीं ले अगर आप भी नया फ़ोन लेने के बारे में सोच रहे है और ये सोच नहीं पा रहे की आप कौन सा फ़ोन ख़रीदे कौन सा फोन आपके लिए बेहतर होगा तो आज हम आपकी ये समस्या को दूर कर देते और आपको बताते जब भी आप नया फ़ोन ले तो कौन - कौन सी बातों का जरुर ख्याल  रखे ।



आपका जरूरत के हिसाब से ।
नया फोन खरीदने से पहले आप ये सोच ले आप फ़ोन लेना किस लिये चाहते आपकी ज़रूरत क्या हैं मतलब कोई फ़ोन अच्छे फोटो लेने के लिये लेता कोई विडियो देखने कोई बात करने के लिये कोई अपने इम्पोर्टेन्ट काम के लिये । हर किसी का अपना फ़ोन का जरुरत और यूज़ अलग अलग से होता हें तो नया फ़ोन खरीदने से पहले ये ज़रूर पहले सोच लें कि आपकी जरूरत क्या है और आप अपने फ़ोन का इस्तेमाल किस तरह से ज्यादा करते हें । मान लिजीये अगर आप फोटो खिंचने के ज्यादा शौकीन हे तो आपके लिए अच्छा कैमरा वाला फ़ोन अच्छा होगा लेना । इस तरह आप पहले अपना ज़रूरत को जान ले ।




फोन का कैमरा ।
अगर आप नया फ़ोन ले रहे और  फ़ोन आप अच्छे  फोटो लेने के लिये ले रहे तो इन बातों का ज़रूर 
ख्याल रखें  कि आप जो फ़ोन ले रहे उसका कैमरा कैसा है उसकी कैमरा क्वालिटी कैसी हें । आप जो फ़ोन ले रहे उसका Cemra Mega Pixel कितना हें ।
Mega Pixel हम जो फोटो लेते उसका क्वालिटी को बताता है जितना ज्यादा कैमरा का मेगा पिक्सेल होगा उतना ही  फोटो की क्वालिटी अच्छी होगी । इस लिए नया फ़ोन लेते टाइम फ़ोन के मेगा पिक्सेल के बारे में ज़रूर जाने वो कितना है । अगर आप अंधेर में भी फोटो लेना चाहते तो पता कर ले उसमे Flash Lighte हें या  नहीं ।



ये पढ़ें : इस तरह से आप अपने फ़ोन का बेट्री लाइफ बढ़ा सकते




नया फ़ोन लेने से पहले इन बातो का जरुर ख्याल रखे ।
फ़ोन का स्टोर  ।
अगर आप का फ़ोन लेना चाह रहे तो ये बात जरूर जान ले फ़ोन का स्टोर फ़ोन के लिए सबसे ज़रूरी होता हें आपके फ़ोन का जितना स्टोर होगा उतना चीजें आप अपने फ़ोन में सेव कर सकते उतना चीजे जैसे इमेज विडियो  का स्टोर कर सकते । इस लिए नया फ़ोन लेने से पहले फ़ोन के मैमोरी के बारे में जरूर जान ले वो कितना है । आज कल 120 Gb तक के स्टोर वाले फ़ोन आ रहे आप अपने ज़रूरत के हिसाब से वो देख के ले । वैसे आप बाद में अलग से मैमोरी कार्ड की मदद से भी अपने फ़ोन का स्टोरेज बढ़ा सकते ।



रैम के बारे में ।
रैम का यूज़ फ़ोन की स्पीड बढ़ाने में और फ़ोन में Install Application  में होता है हमारे फ़ोन का रैम जितना ज्यादा होगा तब हम उतना ज्यादा ऐप्प , गेम Install कर पाएंगे अपने फ़ोन में इस लिए फोन खरीदने से पहले फ़ोन के रैम के बारे में ज़रूर जान लें वो कितना हैं । अभी वैसे 6Gb तक के रैम वाले फ़ोन मार्केट में उपलब्ध हें आप अपने ज़रूरत के हिसाब से ये देख के लें ।



ये पढ़ें : अपने फ़ोन की इन्टरनेट स्पीड इस तरह से बढायें




फ़ोन का बैट्री ।
किसी भी फ़ोन के लिये सबसे इम्पोर्टेन्ट उसका बैट्री होता है और फ़ोन का बैट्री जितना ज्यादा होगा हम उसका उतना ज्यादा देर इस्तेमाल भी कर पायेंगे इस लियें नया फ़ोन लेने के टाइम उसका बैट्री पावर जरूर जान लें आप जो फ़ोन ले रहे उसका बैट्री पावर कितना हैं  । वैसे 5000 Mh से ज्यादा तक के बैट्री पावर वाले फ़ोन अभी उपलब्ध है मार्केट में ।



ऑपरेटिंग सिस्टम ।
नया फ़ोन लेने से पहले आप ये भी जान ले की आप फ़ोन का कौन सा ऑपरेटिंग सिस्टम लेना चाहते हें वैसे अभी बहुत से ऑपरेटिंग सिस्टम आ रहे जिनमे गूगल का एंड्रॉयड, ऐप्पल का आईओएस, माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज मोबाइल और ब्लैकबेरी ओएस खास हें आप इन सभी में कोई भी एक ऑपरेटिंग सिस्टम वाला फ़ोन ले सकते । इसलिए नया फ़ोन लेने से पहले आप इन बातोँ का जरुर ख्याल रखे  इन सभी बातों का ख्याल रख आप एक अच्छा फ़ोन खरीद सकते है ।

शनिवार, 25 मार्च 2017

ये है 10 बेहतरीन फ़्री मेल सेवा ।

ये है 10 बेहतरीन फ़्री मेल सेवा ।

आज के ज़माने में Email का नाम कौन नहीं जानता हर कोंई इसका इस्तेमाल करता है  लेकिन क्या आप ये 10 बेहतरीन फ़्री मेल सेवा के बारे में जानते है अगर आप नहीं जानते  तो आज हम आप को बताते इनके बारे में और इनके फिचर के बारे में

Gmail
जीमेल सबसे ज्यादा यूज़ होने वाला एक बेहतरीन  मेल सर्विस है ये गूगल के द्वारा 2004 में लाया गया है और अब तक मेरे हिसाब से सबसे ज्यदा यूज़ होने वाला मेल सेवा है । इसमें बहुत सारे फीचर है  जब से इसे  लाया गया तब से ही  इसमे कुछ न कुछ नया फिचर बराबर जोड़ा ही जा रहा है  ये बहुत ही फ़ास्ट मेल सर्विस है इसका इस्तेमाल लगभग हर देशो में होता हैं । और अगर आप अपना Gmail पे अकॉउंट बनाते तो उसका आपको एक और फायदा है आप अपने एक ही मेल का उपयोग  Google के और भी  बहुत से सर्विस में कर सकते है । जैसे अगर आप Anodriad फ़ोन यूज़ करते तो प्ले स्टोर में ऐप डाउनलोड करने में । यू - ट्यूब का इस्तेमाल करने में । गूगल प्लस में ऐसी गूगल की बहुत से सर्विस में आप जीमेल का इस्तेमाल कर सकते है ।




Yahoo Mail
ये भी Yahoo सर्च इंजन के द्वारा लाया गया मेल है । इसके द्वारा भी आप बड़े आसानी से किसी को मेल भेज सकते है । साथ ये आपको 1Tb डेटा का स्टोर करने के लिए  देता हें आगर आप अपना मेल याहू पे बनाते तो आप अपना फ्री में Flickr पे 1Tb डाटा इमेज डोकॉमेन्ट कुछ भी आसानी से रख सकते । आप याहू मेल के द्वारा 25 Mb से लेकर 100 Mb तक का फाइल आसानी से भेज सकते ये आप के मेल को आटोमेटिक खुद ही फ़िल्टर भी करते रहता है ।




Mail.Com
ये एक और मुफ्त ईमेल यूनाइटेड इंटरनेट द्वारा संचालित सेवा है जो की जर्मनी में आधारित एक इंटरनेट कंपनी है। यह असीमित ईमेल भंडारण की सुविधा देता, ये महान स्पैम और वायरस सुरक्षा सहित भारी सुविधाएँ प्रदान करता है । आप 50MB आकार के फाइल आसानी से भेज सकते हैं । इसमे मेल को फ़िल्टर करने का बहुत अच्छा सुविधा है । इसमें आप आसानी से अपना कोई मेल खोज सकते ।




ये पढ़े : इंटरनेट से पैसा कैसे कमायें







AOL Mail
ये एक वेब आधारित मेल सर्विस हे । इसमे आप को असिमित मेल रखने का सुविधा मिलता इसमे आप 25 Mb तक के फाइल आसानी से भेज सकते  इसमे आपको 50 से जायदा भाषा में मेल भेजने का सुविधा मिलता हें इसे आप अपने दुसरे मेल से लिंक जोड़ सकते इसमे आप कुछ कर रहे तब भी आप को आप के मेल आने की जानकारी वही मिल जायेगा


 

Live Mail
को पहले Hotmail के नाम से जाना जाता था ।
ये Microsoft के द्वारा लाया गया मेल सर्विस हे । माइक्रोसॉफ्ट के बारे में तो आप जानते होंगे अगर आप कंप्यूटर का यूज़ करते तो आप जानते होंगे माइक्रोसॉफ्ट के बारे में इस लिये इसे बहुत ही सुरक्षित मेल माना जाता है । माइक्रोसॉफ्ट जो की बहुत से चीजे लंच कर चुका हैं विंडोज़ फ़ोन भी माइक्रो सॉफ्ट के द्वारा ही लाया गया ।





Rediffmail
Rediff.com के द्वारा लाया मेल सेवा है
ये भी एक बेहतर मेल सेवा देता है । ये आपको बहुत से भारतीय भाषा में मेल भेजने की सुविधा देता है ।
अगर आप मेल तेज़ी से भेजना पाना चाहते तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते । ये भी एक फ्री मेल सेवा है । जो असीमित मेल स्टोर की सुविधा देता है इसका मेल सर्विस का उपयोग आप अपने फ़ोन में इसका ऐप डाउनलोड कर के भी कर सकते ।



ये पढ़े : अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल अधिक करते तो इन बातोँ ख्याल रखें






 Yandex Mail
Yandex भी गूगल के तरह ही रूस की एक सबसे बड़ी सर्च इंजन हें जो अपना मेल सेवा भी देती Yendex Mail का रूस में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता हे जिस तरह भारत में जीमेल का उपयोग अधिक होता उसी तरह रूस में इंडेक्स मेल का इस्तेमाल खूब होता । लगभग हर दिन इसके द्वारा रोज
12 Millions मेल का आदान प्रदान होता इससे ही हम जान सकते इसका उपयोग कितना होता ।इसमे आपको QR Code स्कैन पासवर्ड सुविधा मिलेगा जिस से आप अपने मेल को और ज्यादा सुरक्षित कर पायेंगे ।ये एक बहुत ही सुरक्षित मेल सेवा हें ये वायरस से बिलकुल सुरक्षित मेल है ।




GMX Mail
ये भी बहुत अच्छा मेल सर्विस हें इसके लगभग अभी 11 Millon एक्टिव यूजर हें  इसमे आप को Unlimited Mail स्टोर का सुविधा मिलेगा इसमे आप 50 Mb तक का फाइल आसानी से भेज सकते इसमे आप अपना फ़्री मेल डोमिन भी बना सकते   आप इसका एप  मोबाइल में डाउनलोड करके भी आसानी से यूज़ कर सकते इसमे आपके आने वाले मेल को वायर्स फ़्री रखा जाता और अगर ऐसा कोई मेल हो भी उसे खुद ही फ़िल्टर कर दिया जाता है



ये पढ़े : क्या आप जानते है गूगल के ये कुछ खास फिचर के बारे में 




ProtonMail
ये बहुत ही बेहतरीन फ्री मेल सेवा है  इसमे आपकी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं किया जायेगा इसमे आप का सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाता और आपकी जानकारी का इस्तेमाल किसी प्रकार का Advertise में नहीं किया जाता । इसमे आपकी गोपनीयता का काफी ख्याल रखा जाता दूसरा मेल सर्विस में जबकि ऐसा नहीं किया जाता जिस वजय हमे बहुत से मेल आते रहते है ।




Zoho Mail
ये भी बहुत ही सुरक्षित  और Ad फ्री मेल सेवा इसका हेड ऑफिस कैलिफ़ोर्निया में हें   ये आप की सब सुविधा को ध्यान में रख के बनाया गया मेल सेवा हे।इसमे आप बड़े आसानी से अपने मेल को फ़िल्टर कर सकते ये एक वायरस से पूरा सुरक्षित मेल है । ये सभी बेस्ट फ्री मेल सेवा है जिसका की आप इस्तेमाल एक दूसरे को मेल भेजने में हमेशा कर सकते है ।

ऑनलाइन पैमेंट के कुछ बेस्ट ऐप्प



ऑनलाइन पैमेंट के बेस्ट ऐप्प ।

आज कल हर काम ऑनलाइन होता है और हर कोई चाहता भी  हम हर काम आसानी  से  ऑनलाइन के द्वारा ही कर पाये । हर कोंई ये ही सोचता है की हमारे फ़ोन में एक ऐसा ऐप्प हो जिससे की वो हर ऑनलाइन पैमेंट  काम आसानी से कर पाए लेकिन  सब के मन में यही होता की ऑनलाइन पैमेंट  के बेस्ट ऐप्प कौन से है  सब यही चाहता हम ऐसा ऑनलाइन पैमेंट ऐप्प का इतेमाल करें जो सुरक्षित भी हो और उसमें ज्यादा से ज्यादा काम आसानी से हो पायें तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही खास 5 पैमेंट ऐप्प के बारे में बता रहे  जिसका आप इस्तेमाल ऑनलाइन पैमेंट में आसानी से कर सकते हैं ।


शुक्रवार, 24 मार्च 2017

मोबाइल फ़ोन के बारे में रोचक बातें



मोबाइल फ़ोन के बारे में रोचक बातें ।

मोबाइल का इस्तेमाल तो हम सभी हमेशा करते लेकिन क्या आप जानते मोबाइल फ़ोन को कब बनाया गया फर्स्ट बार इसका इस्तेमाल किसने किया अगर आप नहीं जानते तो आये जानते मोबाइल फ़ोन के बारे में ये रोचक बातें ।



✸सबसे पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल 3 अप्रैल 1973 को मार्टिन कूपर ने किया जिसकी लम्बाई 10 इंच और वजन 1किलोग्राम के करीब था ।



✸दुनिया में सबसे पहले बिक्री के लिए मोबाइल फोन 1983 को बाज़ार में उतारा गया। सबसे पहले इसकी बिक्री अमेरिका में हुआ ।





✸दुनिया के सबसे मजबूत फोन के नाम में सोनिम एक्सपी 3300 का नाम आता है सबसे मजबूत Mobile फोन में इसका नाम  गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हैं ।





✸नोकिया 1100 फोन दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है, पूरी दुनिया में इसके करीब 250 मीलियन यूनिट बिकी थीं। नोकिया ने एस 1100 फोन को 2003 में लांच किया था।




✸दुनिया का सबसे महंगा फोन स्टॉट ह्यूज डायमंड रोज आईफोन 4 है जिसकी कीमत 7,850,000 डॉलर है। इस फोन में 100 कैरेट के 500 डायमंड लगे हुए हैं। फोन का बैक कवर में रोज गोल्ड का बना हुआ हैं ।




✸क्या आप जानते हें मोबाइल टैक्स मैसेज के लिए 160 अक्षरों की सीमा फ्रीडेलहम हेलीब्रांड नाम के एक जर्मन इजीनियर ने 
शुरू किया  इसका ख्याल उन्हें अपने टाइपराइटर पर काम करते हुए आया था । इससे पहले मैसेज  करेक्टर लिमिट 128 कैरेक्टर का ही था ।



✸ये जानके आपको काफी हैरानी होगा नोकिया जो सबसे ज्यादा बिकने वाला फ़ोन बनाने वाला कम्पनी हें वो पहले कागज बनाने का काम करता था । 

   



✸मोबाइल से मैसेज करने के मामले में पूरी दुनिया में फिलीपीन सबसे आगे हैं यहां पर रोज 1.4 बिलियन   टेक्ट मैसेज भेजे जाते हैं पहले यहां पर मोबाइल से मैसेज करने पर कोई चार्ज नहीं लगता था ।





✸गूगल की सहायक कंपनी एंड्रायड इंक ने 2007 में टच स्क्रीन मोबाइल फ़ोन, स्मार्टफ़ोन और  एंड्रायड नाम का ऑपरेटिंग सिस्टम बाजार में पेश किया जो की अभी सबसे ज्यादा यूज़ होने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम हें।




✸दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत मोबाइल फ़ोन चाइना में बनायेे जाते हैं । भारत मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करने में चीन के बाद दूसरे नंम्बर पे हैं।